दक्षिण अफ्रीकी महिला कप्तान को ऑनलाइन गाली दी गई, उनकी पत्नी ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

महिला बिग बैश लीग 2021/22 के फाइनल में पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ ऐडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से 6(13) रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीकी महिला कप्तान डेन वैन नाइकर्क को ऑनलाइन गाली दी गई। पर्थ स्कॉचर्स से खेल रहीं उनकी पत्नी मारिज़ैन कैप ने स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा, "यह ठीक नहीं है! खिलाड़ियों को गाली देना बंद करें। हम इंसान हैं।"