inshorts

दक्षिण एशिया में भारत समान विचारधारा वाला देश, क्वाड को बढ़ाने वाली शक्ति: वाइट हाउस

वाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि भारत क्वाड को आगे बढ़ाने वाली शक्ति है और दक्षिण एशिया में एक समान विचारधारा वाला भागीदार है। यह बयान मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद आया। बकौल वाइट हाउस, "हम रणनीतिक साझेदारी बनाए रखेंगे...जिससे अमेरिका और भारत...दक्षिण एशिया में स्थिरता को...बढ़ावा देने के लिए...मिलकर काम करेंगे।"