दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर लगातार 8वीं बार फीफा विश्व कप के अंतिम 8 में पहुंचा ब्राज़ील

दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर 5 बार का चैंपियन ब्राज़ील लगातार 8वीं बार फीफा विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गया है। ब्राज़ील के लिए विनिकियस जूनियर, नेमार, रिचॉर्लिसन और लूकस पाकेता ने गोल किए। गौरतलब है, 1954 के बाद यह पहला मौका है जब ब्राज़ील ने फीफा विश्व कप मैच के पहले हाफ में चार गोल किए।