inshorts

दक्षिण कोरिया में दंपति ने 3 साल तक प्लास्टिक के कंटेनर में छिपाकर रखा अपनी बच्ची का शव

दक्षिण कोरिया के ग्योंग्जी में एक दंपति को अपनी मृत बच्ची को प्लास्टिक के कंटेनर में 3 साल तक छिपाकर रखने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 15 महीने की बच्ची के माता-पिता से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि जब पति जेल में था तब महिला ने बच्ची को मरने के लिए घर में छोड़ दिया था।