inshorts

दक्षिण कोरियाई महिला के साथ मुंबई में छेड़छाड़ के बाद विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई में दक्षिण कोरिया की एक यूट्यूबर के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “कोरियाई दूतावास ने हमसे संपर्क किया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है…मुझे यकीन है कि स्थानीय अधिकारी मामले पर ध्यान देंगे और महिला (यूट्यूबर) को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।”