भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताज़ा बुलेटिन में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार तक पूरे भारत को कवर कर लिया है। मॉनसून अपेक्षित तारीख से 6 दिन पहले 2 जुलाई को उत्तरी अरब सागर, गुजरात और राजस्थान के शेष हिस्सों में पहुंच गया है। गौरतलब है, भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है।