inshorts

दक्षिणी थाईलैंड के पास लो प्रेशर बनने से बंगाल की खाड़ी में आ सकता है चक्रवाती तूफान: आईएमडी

आईएमडी भुवनेश्वर (ओडिशा) के निदेशक एच.आर. बिस्वास ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी थाईलैंड और उसके पास के इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है जो अगले 12 घंटों में अंडमान सागर से मिल सकता है। बकौल बिस्वास, इस लो प्रेशर के कारण 2 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी के मध्य में चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं।