दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्कूलों में धार्मिक पोशाक पहनने पर लगाई रोक
हिजाब विवाद के बीच दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने अपने अंतर्गत चल रहे स्कूलों में धार्मिक पोशाक पहनने पर रोक लगा दी है। एसडीएमसी की शिक्षा निदेशक नितिका शर्मा ने कहा है, "कुछ अभिभावक अपने बच्चों को धार्मिक पोशाक में स्कूल भेज रहे हैं...इससे बच्चों में असमानता की भावना विकसित हो जाएगी...जो उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं है।”