दफ्तर के जलमग्न होने के बाद बेंगलुरु में कॉफी शॉप में डेस्कटॉप लेकर पहुंचा शख्स

बेंगलुरु में अधिक बारिश से बाढ़ के बीच एक कॉफी शॉप में डेस्कटॉप के साथ काम करते हुए शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। एक ट्विटर यूज़र ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अभी-अभी एक ग्रुप को डेस्कटॉप सेटअप के साथ थर्ड वेव कॉफी शॉप से काम करते देखा क्योंकि उनका दफ्तर जलमग्न हो गया है।🤯"