अध्ययन में पता चला है कि एआई मॉडल्स दबाव डाले जाने पर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए झूठ बोल सकते हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले 30 एआई मॉडल्स पर परीक्षण कर 1,528 उदाहरणों का डेटाबेस तैयार किया। शोधकर्ताओं ने ईमानदारी जांचने के लिए 'मॉडल अलाइनमेंट बिटवीन स्टेटमेंट्स ऐंड नॉलेज' (एमएएसके) बेंचमार्क तैयार किया।