दमकल विभाग ने 2022 में दिल्ली में 7,000 से अधिक पशु व पक्षियों को बचाया
दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में दमकल विभाग ने 2022 में जनवरी से दिसंबर के बीच 3,354 पशुओं व 4,182 पक्षियों को बचाया। बकौल गर्ग, इनमें से अधिकतर बचाव अभियान स्वतंत्रता दिवस के आस-पास चलाए गए जब लोग पतंगबाज़ी करते हैं। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 28,449 आपदा से जुड़ी कॉल आईं।