दर्शकों ने दुबई को हमारा घरेलू मैदान बना दिया: CT में जीत के बाद रोहित
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फैन्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और यहां (दुबई) का दर्शक वर्ग अद्भुत रहा। यह (दुबई) हमारा घरेलू मैदान नहीं था लेकिन उन्होंने इसे हमारा घरेलू मैदान बना दिया।"