दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का सोमवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याणी निवास पर महारानी ने अंतिम सांस ली और माधेश्वर परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी कामसुंदरी देवी, दरभंगा के अंतिम महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं।