दरवाज़े पर खड़ी थी बड़े भाई की बारात तभी पड़ोसी की लड़की संग छोटा भाई यूपी में हुआ फरार

मिर्ज़ापुर (यूपी) में हाल ही में एक युवक की शादी के दिन उसका छोटा भाई पड़ोस की लड़की संग फरार हो गया। घटना के वक्त बड़े भाई की बारात घर से निकलने को तैयार थी। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक व किशोरी की तलाश की जा रही है और जल्द ही दोनों पकड़ लिए जाएंगे।