दलित पृष्ठभूमि के कामेश्वर जी अनन्य रामभक्त थे: कामेश्वर चौपाल के निधन पर PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1989 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले और बिहार के पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल (68) के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "वह एक अनन्य रामभक्त थे। दलित पृष्ठभूमि से आने वाले कामेश्वर जी समाज के वंचित समुदायों के कल्याण के कार्यों के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे।"