दलेर मेहंदी को डांटे जाने पर पहली बार बोले उत्तराखंड के सीएम धामी
उत्तराखंड में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर विवाद के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विवाद खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मंत्री जी ने खुद बोल दिया है कि मुझे उनकी हेल्थ की जानकारी नहीं थी।" धामी ने कहा, "मैं मीका जी से और दलेर मेहंदी जी से बात करूंगा। दोनों ही हमारे मित्र हैं।"