आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा के 87वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उन्हें फोन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "हम उनकी (दलाई लामा) लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।" गौरतलब है कि दलाई लामा के जन्मदिन समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल हुए।