मद्रास हाईकोर्ट ने ईसाई शख्स से शादी करने वाली दलित महिला के अनुसूचित जाति समुदाय प्रमाण-पत्र की बहाली का आदेश देते हुए कहा कि 'क्रॉस' लटकाने और चर्च जाने का यह मतलब नहीं है कि व्यक्ति ने अपनी मूल आस्था त्याग दी है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला के क्लीनिक में ‘क्रॉस’ लटका मिलने पर उन्होंने धर्मांतरण का अनुमान लगाया था।