inshorts

दलित छात्राओं द्वारा परोसी गई मिड-डे मील राजस्थान में कुक ने फिंकवाई, हुआ गिरफ्तार

उदयपुर (राजस्थान) में दो दलित छात्राओं से भेदभाव करने के आरोप में एक सरकारी स्कूल के लालू राम गुर्जर नामक कुक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दलित छात्राओं द्वारा परोसी गई मिड-डे मील को गुर्जर ने खाना खा रहे छात्रों से फिंकवा दिया था। छात्राओं ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मामला सामने आया।