inshorts

दलित युवक की शादी में डीजे बजने पर दबंगों ने एमपी में टेंट उखाड़ा, खाना फेंका; 11 अरेस्ट

राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में दलित युवक की शादी में डीजे बजने पर दबंगों द्वारा दूल्हे के घर पर पथराव करने, टेंट उखाड़ने और खाना फेंकने का मामला सामने आया है। दूल्हे के अनुसार, "उन्होंने (दबंगों) कहा कि डीजे मत बजाओ...पुरानी परंपरा को मत तोड़ो।" बकौल पुलिस, पारंपरिक जुलूस निकलवा दिया गया है और 11 लोग गिरफ्तार हो गए हैं।