inshorts

दलित शख्स से मंदिर के ‘शुद्धिकरण’ के लिए ₹10,000 मांगने पर कर्नाटक में 5 लोग गिरफ्तार

कोप्पल (कर्नाटक) के मियापुर गांव में एक हनुमान मंदिर में 2-वर्षीय दलित बच्चे के प्रवेश के बाद उसके पिता से ₹25,000 का जुर्माना मांगने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कथित तौर पर मंदिर के 'शुद्धिकरण' के लिए भी ₹10,000 मांगे थे। बकौल एसपी टी. श्रीधरा, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।