दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने का औचित्य बताना होगा: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कहा कि राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने का औचित्य देना होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “ऐसे उम्मीदवारों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में तीन बार विभिन्न माध्यमों (अखबार/टीवी पर) से सूचना देनी होगी ताकि लोग सूचित होकर फैसला ले सकें।”