नांदेड़ (महाराष्ट्र) के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 48-घंटे में हुईं 31 मौतों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है, "अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां और कर्मचारी उपलब्ध हैं।" उन्होंने आगे कहा, मौतों को गंभीरता से लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।" गौरतलब है कि अस्पताल में लगभग 70 मरीज़ों की हालत गंभीर है।