विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में गुरुवार को 'जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट' कार्यक्रम में कहा, "दशक के अंत तक हम सबसे अधिक आबादी वाले और लगभग निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्चस्व वाली दुनिया में 2030 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए हमारे मानव संसाधन महत्वपूर्ण होंगे।"