ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत ₹1,300 गिरकर ₹1,49,000/10 ग्राम हो गई जो पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,50,300/10 ग्राम थी। चांदी भी ₹1,600 टूटकर ₹2,13,400/किलो पर आ गई। रुपये में 48 पैसे की तेज़ी और क्रूड की ऊंची कीमतों के बीच वैश्विक स्तर पर कमज़ोर रुझानों का असर घरेलू सर्राफा बाज़ार पर पड़ा।