दशहरा के बीतते ही सोना हुआ सस्ता

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दशहरे में लगातार 5 दिन तक वृद्धि के बाद शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹500 गिरकर ₹1,20,600/10 ग्राम रही। इससे पहले बुधवार को ₹1,100 बढ़कर सोना ₹1,21,100/10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी भी शुक्रवार को ₹500/किलोग्राम सस्ती हुई और उसकी कीमत गिरकर ₹1,50,000/किलोग्राम रही।