गुजरात में दशहरे के दिन सड़क हादसों में पुलिस अधिकारी सहित 6 लोगों की हुई मौत
गुजरात में दशहरे के दिन 2 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरूच के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टेंपो और कार की टक्कर में PSI समेत 3 लोगों की जान गई जबकि गांधीनगर के SG हाईवे पर गरबा से लौट रहे युवाओं की कार पेड़ से टकरा गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।