दस्तावेज़ मांगने पर दिल्ली में यातायात पुलिसकर्मी की उंगली पर काटने का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में वाहन के दस्तावेज़ मांगने पर यातायात पुलिस के एएसआई से मारपीट करने के आरोप में 30-वर्षीय पीयूष बंसल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंसल ने पहले एएसआई को थप्पड़ मारा और फिर उनकी उंगली पर काट लिया। पुलिस ने पीयूष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।