महाराष्ट्र सरकार ने दही हांडी उत्सव में भाग लेने वाले 1.5 लाख 'गोविंदाओं' का बीमा का खर्च उठाने की घोषणा की है। इसके तहत, मृत्यु होने पर 'गोविंदाओं' को अधिकतम ₹10 लाख और पूर्ण स्थाई विकलांगता की स्थिति में भी इतनी ही राशि का भुगतान किया जाएगा। चोट या इलाज के लिए अधिकतम ₹1 लाख तक दिया जाएगा।