दहेज में भैंस न मिलने पर युवती को ससुरालवालों ने किया प्रताड़ित, उसने ऐसिड पीकर दे दी जान

ग्वालियर (एमपी) में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर युवती (21-वर्ष) ने कथित तौर पर ऐसिड पीकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी और ससुरालवाले दहेज में मुर्रा भैंस की मांग कर रहे थे। युवती ने सितंबर में आत्महत्या की थी व मामले में अब पति, जेठ-जेठानी और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।