झारखंड में एक 26 वर्षीय युवक ने दांत के दर्द से राहत पाने के लिए यूट्यूब वीडियो देखने के बाद कथित तौर पर कनेर का बीज खा लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की तबीयत लगातार बिगड़ने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।