दाऊद कहां है? अगर आपमें हिम्मत है तो उसे मार डालिए: बीजेपी से उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विधानसभा में बीजेपी से पूछा, "अगर नवाब मलिक का कई वर्षों से दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध था तो..केंद्रीय एजेंसियां इतने वर्षों से क्या कर रही थीं?" उन्होंने आगे कहा, "दाऊद कहां है?...क्या किसी को पता है कि वह कहां है?...अगर आपमें हिम्मत है तो दाऊद को मार डालिए…क्या आप ऐसा करेंगे?"