एप्पल द्वारा कीमत घटाने के बाद भारत में अब आईफोन 13 के 128-जीबी वैरिएंट की कीमत ₹69,900 और 256-जीबी वैरिएंट की कीमत ₹79,900 होगी। इसके अलावा, आईफोन 13 मिनी के 128-जीबी और 256-जीबी की कीमत क्रमश: ₹64,900 और ₹74,900 होगी। वहीं, 512-जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 13 की कीमत ₹99,900 और 512-जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 13 मिनी की कीमत ₹94,900 होगी।