दावा- अब सीबीएसई तैयार करेगा 9वीं व 11वीं के फाइनल एग्ज़ाम का पेपर; सरकार ने किया खंडन
केंद्र सरकार के ट्विटर हैंडल @PIBFactCheck ने एक वॉट्सऐप संदेश शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि कक्षा 9 और 11 के फाइनल एग्ज़ाम के प्रश्न पत्र अब सीबीएसई तैयार करेगा। सरकार ने बताया, "यह दावा फर्ज़ी है और सीबीएसई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।" सरकार ने कहा कि लोग ऐसे गलत संदेश फॉरवर्ड न करें।