केंद्र सरकार ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों के बैंक खातों से चुनाव आयोग द्वारा ₹350 काट लिए जाएंगे। पीआईबी फैक्ट चेक ने शनिवार को ट्वीट किया, "यह दावा फर्ज़ी है। चुनाव आयोग द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"