बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के 'रामचरितमानस से कचरा हटाना है' बयान पर जेडीयू के विधायक ने कहा, "अगर वह हिंदू धर्म से नाखुश हैं तो धर्म परिवर्तन कर लें।" उन्होंने कहा, "शिक्षा मंत्री हैं तो क्या वह हमारे धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोलेंगे? कोई भी मंत्री धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोलेगा, बर्दाश्त के बाहर होगा।"