दिग्विजय सिंह के एमपी हिंसा को लेकर गलत फोटो ट्वीट करने के बाद उन पर दर्ज हुआ केस
मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया है। दरअसल, सिंह ने बिहार की एक मस्जिद पर भगवा झंडा फहराते दिख रहे कुछ हिंदू संगठन के लोगों वाली एक पुरानी तस्वीर एमपी के खरगौन में हुई हिंसा की बताकर पोस्ट की थी।