दिनेश कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने शनिवार को अपने 39वें जन्मदिन पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने लिखा, "देश में खेलने वाले लाखों लोगों में से...मैं खुद को उन भाग्यशाली लोगों में से एक मानता हूं...जिन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला।" कार्तिक ने 2004-2022 के बीच भारत के लिए 180 मैच खेले और 3,463 रन बनाए।