दिनेश कार्तिक ने बनाया भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे लंबे अंतर्राष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड
क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिनेश कार्तिक ने भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे लंबे अंतर्राष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड बनाया है। कार्तिक ने भारत के लिए अपना पहला मैच 5 सितंबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ जबकि अपना आखिरी मैच 2 नवंबर, 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर 18 साल और 58 दिनों का रहा।