इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में ग्लॉस्टरशर के लिए खेलने वाले बेन वेल्स ने दिल की बीमारी के चलते पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वेल्स ने कहा, "मैंने अपने सपने का एक हिस्सा खुलकर जीया, भले ही कुछ वर्षों के लिए ही क्यों न हो।" वेल्स ने 1 फर्स्ट क्लास, 15 लिस्ट ए और 9 टी20 मैच खेले हैं।