inshorts

दिल्ली आए कोविड-19 पॉज़िटिव अंतर्राष्ट्रीय यात्री होटल या केयर सेंटर्स में होंगे आइसोलेट

दिल्ली सरकार ने कहा है कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने पर होटल या ज़िला प्रशासन द्वारा स्थापित कोविड-19 केयर सेंटर्स जैसी निर्धारित पेड और फ्री फैसिलिटीज़ में आइसोलेट होना होगा। इससे पहले, आईजीआई पर आगमन के बाद कोविड-19 पॉज़िटिव पाए जाने वाले यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा जाता था।