दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी शरथ रेड्डी को मेडिकल आधार पर मिली ज़मानत
दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हैदराबाद के कारोबारी शरथ रेड्डी को मेडिकल आधार पर ज़मानत दे दी। अरबिंदो फार्मा के डायरेक्टर शरथ रेड्डी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर-2022 में गिरफ्तार किया था। इससे पहले कोर्ट ने शनिवार को मामले में दो आरोपियों राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को ज़मानत दी थी।