दिल्ली हाईकोर्ट ने होमियोपैथी दवा निर्माता कंपनी रेनोविज़न ऐक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को उसके सेक्सुअल डिसऑर्डर से जुड़ी दवाइयों को 'विगोरा' नाम से बेचने पर रोक लगा दी है। दरअसल, 'वायग्रा' की निर्माता कंपनी फाइज़र प्रोडक्ट्स इंक ने उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क 'वायग्रा' के उल्लंघन को लेकर याचिका दायर की थी। कोर्ट ने रेनोविज़न को ₹3 लाख हर्जाना भरने को कहा है।