दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के बड़े स्तर पर तबादले की खबरें गलत: केंद्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के बड़े स्तर पर तबादले की बात कही गई है। बकौल मंत्रालय, यह गलत है और केंद्रीय मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। खबरों के अनुसार, मांडविया ने यह बात एम्स के 66वें स्थापना दिवस समारोह में कही थी।