दिल्ली के एम्स में 6 डॉक्टरों के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद 50 डॉक्टरों को आइसोलेशन में रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एम्स ने 5-जनवरी से 10 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश रद्द करते हुए फैकल्टी सदस्यों को 'तत्काल प्रभाव से' काम पर लौटने के आदेश दिए हैं। वहीं, सफदरजंग अस्पताल के 23 डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं।