inshorts

दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 अफगान नागरिक अरेस्ट; शैंपू की बोतलों में ₹53 करोड़ की हेरोइन बरामद

कस्टम्स विभाग ने बताया है कि तस्करी के आरोप में दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से ₹53 करोड़ कीमत की हेरोइन बरामद की गई है। बकौल कस्टम्स विभाग, "हेरोइन को शैंपू और हेयर कलर की बोतलों में छिपाकर रखा गया था...पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।"