दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को सीआईएसएफ ने ₹45.5 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा
दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने गुरुवार को दो यात्रियों को करीब ₹45 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा। सीआईएसएफ ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि यात्रियों ने विदेशी मुद्रा को लैपटॉप के बैग के अंदर छुपाया हुआ था। सीआईएसएफ अधिकारियों ने आरोपियों को कस्टम के हवाले कर दिया है।