दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के चलते बढ़ाई गई एक्स-रे मशीन व ट्रे सिस्टम की संख्या
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक्स-रे मशीनों और ऑटोमेटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे एक हफ्ते पहले एयरपोर्ट पर भारी भीड़ को लेकर उड्डयन मंत्रालय और हवाईअड्डे के अधिकारियों के बीच बैठकें हुई थीं। एक अधिकारी ने बताया कि हम 14 के बजाय अब 16 गेट्स से ऑपरेट कर रहे हैं जिससे वेटिंग टाइम घट गया है।