दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ से निपटने के लिए सरकार ने तैयार किया 4 पॉइंट ऐक्शन प्लान
यात्रियों की शिकायतों के बाद सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ से निपटने के लिए 4 पॉइंट ऐक्शन प्लान तैयार किया है। टर्मिनल-3 पर पीक ऑवर्स के दौरान विमानों की संख्या घटाकर 14 की जाएगी और एक्स-रे स्क्रीनिंग सिस्टम को बढ़ाकर 16 किया जा रहा है। टर्मिनल-3 के 2 एंट्री पॉइंट्स को यात्रियों के इस्तेमाल के लिए तब्दील किया जाएगा।