विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दिल्ली, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश में चल रहीं 21 फर्ज़ी विश्वविद्यालयों का खुलासा किया है। यूजीसी ने बताया कि बिना मान्यता वाले ये विश्वविद्यालय कोई भी डिग्री देने के लिए योग्य नहीं हैं। फर्ज़ी विश्वविद्यालयों में सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी और अन्य शामिल हैं।